हरिद्वार में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया यूपी अतिथि गृह का शिलान्यास

0
yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिद्वार में रोडी बेलवाला में यूपी के पर्यटन विभाग की ओर से बनाए जा रहे उत्तर प्रदेश के अतिथि गृह का शिलान्यास किया। यह अतिथि गृह 41 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। जिसमें 100 कक्ष होंगे।

सोमवार की सुबह उन्होंने भवन के शिलान्यास की पूजा में भाग लिया। इस दौरान एक सभा भी प्रस्तावित है। योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और यूपी की काबीना मंत्री रीता बहुगुणा भी मौजूद है। इसस पहले योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी हरिद्वार पहुंचे।

इस दौरान उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार, जिला महामंत्री विकास तिवारी, नरेश शर्मा सहित भारी संख्या में भाजपाइयों मौजूद रहे।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी दीपक रावत और एसएसपी कृष्ण कुमार वीके सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *