हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: JJP-ASP का धमाकेदार घोषणा पत्र जारी, किसानों, युवाओं और महिलाओं पर खास फोकस

0
Screenshot (16)

दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद ने किए 112 बड़े वादे, हर वर्ग के लिए खुशहाली का रोडमैप पेश

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जननायक जनता पार्टी (JJP) और आजाद समाज पार्टी (ASP) ने रविवार को सिरसा में अपने संयुक्त घोषणा पत्र “जनसेवा पत्र” का ऐलान किया। इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और एएसपी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने मिलकर 112 बड़े वादों की घोषणा की।

घोषणा पत्र में किसानों को एमएसपी पर हर दाना खरीदने, फसल खराबे पर ₹25,000 प्रति एकड़ मुआवजा, ‘जननायक फसल सुरक्षा स्कीम’ लागू करने और 80% तक कृषि यंत्रों पर अनुदान देने जैसे वादे किए गए हैं।

युवाओं के लिए 75% रोजगार कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने, ₹11,000 मासिक बेरोजगारी भत्ता, विदेशी रोजगार सहायता केंद्र, प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग के लिए ₹20,000 और नौकरियों में एक बार ₹100 आवेदन शुल्क जैसे कई वादे हैं।

महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 50% आरक्षण, गरीब लड़कियों को स्कूटी, आशा वर्कर्स का मानदेय ₹21,000 और गर्भवती महिलाओं के लिए “प्यारी बेबे योजना” के तहत ₹5,000 प्रतिमाह का प्रावधान किया गया है।

JJP-ASP ने हर जिले में औद्योगिक क्षेत्र, ग्रामीण इलाकों में डिजिटल लाइब्रेरी, पंचकुला में एआई रिसर्च सेंटर और हिसार में आधुनिक फिल्म सिटी जैसे प्रोजेक्ट्स का वादा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *