चुनाव 2019:कांग्रेस को बहुमत मिला, तो मैं बनूंगा प्रधानमंत्री-राहुल गांधी

0
rahul-gandhi

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में व्यस्त कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2019 को लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलता है, तो वह प्रधानमंत्री बनेंगे. बता दें कि राहुल गांधी कर्नाटक में सत्ता बरकरार रखने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं.

जब मीडिया की ओर से उनसे पूछा गया कि अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत होती है, तो क्या आप पीएम बनेंगे, तो इस पर राहुल गांधी ने कहा कि क्यों नहीं. आगे उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि मैं बार-बार पीएम मोदी से यह पूछ रहा हूं कि उन्होंने सीएम कैंडिडेट के रूप में एक भ्रष्ट आदमी को क्यों चुना, जो जेल भी जा चुका है.

सोमवार को भी राहुल ने मीडिया से बातचीत में पीएम मोदी पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था, ‘सेलफोन में तीन मोड होते हैं. पहला काम करने वाला मोड होता है. दो अन्य स्पीकर मोड एवं एयरप्लेन मोड होते हैं. मोदी केवल स्पीकर एवं एयरप्लेन मोड का इस्तेमाल करते हैं. काम वाले मोड का नहीं.’ उनसे मोदी द्वारा पिछले सप्ताह चुनावी रैली में किए गए उस कटाक्ष के बारे में प्रतिक्रिया देने को कहा गया था, जिसमें प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपनी हार के बाद कांग्रेस ‘पंजाब, पुडुचेरी और परिवार’ कांग्रेस बन रह जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *