सोनिया गांधी को फिर हुआ कोरोना, कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी भी हुईं थीं संक्रमित

sonia GANDHI

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। इसकी जानकारी पार्टी के प्रवक्ता जयराम रमेश ने दिया है। जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा है कि आज कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।

बता दें कि तीन दिन पहले सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमित हुई थीं। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा था कि आज फिर से कोविड से संक्रमित हो गई। घर में आइसोलेट रहूंगी और सभी प्रोटोकॉल का पालन करूंगी। सोनिया गांधी को जून के महीने में कोरोना वायरस हुआ था। पॉजिटिव होने के बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।