सरकार अगर 1 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय उड़ान रोक देती तो देश में कोरोना नहीं फैलता-अधीर रंजन चौधरी

Adhir Ranjan Chowdhury

टेलीविज़न चैनल आजतक के कार्यक्रम में अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कोरोना के देखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ान देर से रोकी गई जिससे यह समस्या भयावह हो गई. अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सरकार अगर 1 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय उड़ान रोक देती तो देश में कोरोना नहीं फैलता.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की गलती से कोरोना बेकाबू हुआ. गरीबों और मजदूरों की मदद करने में प्रधानमंत्री मोदी फेल हुए हैं. उन्होंने कहा, लॉकडाउन का हमने समर्थन किया लेकिन सरकार ने अफरातफरी में लॉकडाउन लागू किया. प्रवासी मजदूरों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अधीर रंजन ने कहा कि मजदूर सड़क पर हो तो क्या हम मोदी सरकार का कीर्तन गाएंगे.

कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अफरा-तफरी में लगाए गए लॉकडाउन से श्रमिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. प्रधानमंत्री बड़े दिल के होते तो आज श्रमिकों से माफी मांगते. अधीर रंजन ने कहा कि लोग मर रहे हैं इसमें क्या प्रियंका गांधी की गलती है? उन्होंने मोदी सरकार को सलाह देते हुए कहा कि नजर बदलो, नजारा बदल जाएगा. अधीर रंजन ने कहा कि राहुल गांधी ज्यादा से ज्यादा कोरोना टेस्ट कराने की बात कहते रहे हैं. हमारे देश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं.