कोरोना संकट: महामारी से लड़ने आगे आई महिलाएं, पीएम केयर्स फंड में जमा किये 5000 रुपए

0
WhatsApp Image 2020-04-03 at 13.39.55

देहरादून: कोरोना महामारी के खिलाफ अब महिलाएं भी लामबंद हो गई है। सीमांत जनपद रूद्रप्रयाग के सिल्ला में ग्रामीण महिलाओं ने पैसे इक्कट्ठा कर प्रधानमंत्री केयर्स फंड में 5000 रुपये जमा कराए। महिलाओं के इस सहयोग की हर कोई सराहना कर रहा है।

कोरोना जैसी विश्वव्यापी महामारी जहां पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले चुके कोरोना के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना मुक्ति के अभियान में जहां देश के बड़े-बड़े उद्यमियों, समाजसेवकों, फिल्म जगत, व देश विदेश की बड़ी बड़ी हस्तियों ने योगदान किया है। वहीं इस मुहिम में सुदूर रूद्रप्रयाग जनपद के महिला मंगल दल सिल्ली (सतेराखाल)की महिलाएं भी आगे आने लगी हैं।

इन महिलाओं ने प्रधानमंत्री द्वारा जारी किये गये PM CARES फंड में 5000 रुपए धनराशि का योगदान किया गया। रूद्रप्रयाग महिला मंगल दल सिल्ली (सतेराखाल) की अध्यक्ष धनेश्वरी देवी व कोषाध्यक्ष ज्योति देवी ने जिला सहकारी बैंक सतेराखाल के मैनेजर श्री बी.पी. नौटियाल जी के माध्यम से PM CARES में 5000 का चैक दिया गया।

अध्यक्ष धनेश्वरी देवी व कोषाध्यक्ष ज्योति देवी ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़े हैं और गांव में भी उनके द्वारा बताये गये सभी जरुरी दिशा निर्देशों का पालन करने का अनुरोध कर रहे हैं।

इस मुहिम में ग्राम सिल्ली की कुसुम देवी,सोनी देवी, अनिता देवी, वीना देवी, दिलदेई देवी, फूला देवी, रामेश्वरी देवी, शकुन्तला देवी, नीमा देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, गीता देवी, सुषमा देवी समेत कई महिलाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *