कोरोना संकट: उत्तराखंड में तीन जमाती पाए गए कोरोना पॉजिटिव, 10 पहुंची कुल संख्या
देहरादून:उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की संख्या 10 पहुंच गई है। राज्य में आज तीन नए संक्रमित की रिपोर्ट आई है। हालांकि दो मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
आज जारी किए गए स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार 74 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि अब तक कुल 681 सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए। जिसमें से 589 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 92 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अस्पतालों में 121 लोग आइसोलेशन में रखे गए हैं, और 8452 लोगों कोे विभिन्न जगह क्वॉरेंटाइन करके रखा गया है। जिसमे तबलीगी जमात के 245 भी शामिल है।
