कोरोना संकट: महामारी के बीच सादगी से मना चैत्र नवरात्रि

0
1585479614-6403

देहरादून: कोरोना वाइरस के प्रकोप के चलते इस बार रामनवमी व चैत्र नवरात्रि सादगी के साथ संपन्न हो गए। महामारी के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बीच लोगों ने घरों में रह कर पूजा-अर्चना की और हरियाली काटी।

बिना चहल-पहल व धार्मिक आयोजनों के चलते इस बार सादगी के साथ नवरात्रि संपन्न हुए। नवरात्रि के अंतिम दिन गुरुवार को लोगों ने घरों में रहकर पूजा-अर्चना की और उसके बाद हरियाली काटी। कोरोना के चलते इस बार लोग न तो घरों में कन्याओं का पूजन कर पाए और न ही पूजा के लिए मंदिर जा पाए। इतना ही नहीं नवरात्रि में लोग पंडितों को घरों में पूजा करने के लिए नहीं बुला पाए। रामनवमी पर प्रदेश के सभी संगम स्थल भी सुनसान नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *