कोरोना संकट: पीएम की बैठक के बाद, सीएम ने अधिकारियों को दिए आमजन को जागरूक करने के निर्देश

0
WhatsApp Image 2020-04-02 at 15.23.13

देहरादून: देशभर में कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और प्रशासकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की। बैठक में पीएम मोदी ने सभी राज्यों से केंद्र सरकार दिशा निर्देशों को पालन करने की बात कही। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की बाद प्रदेश के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार के निर्देशों को सख्ती से पालन करने की बात कही।

प्रधानमंत्री प्रदेशों के मुख्यमंत्री और प्रशासकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने अधिकारियों को कहा कि प्रदेश में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए साथ ही लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना से जुड़े सभी कार्मिकों की ट्रेनिंग सुनिश्चित हो। वहीं मुख्यमंत्री ने इम्यूनिटी बढाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से आमजन को जागरूक करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी ये भी सुनिश्चित कर लें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज में घोषित राशि को लेने के लिए लाभार्थियों को बैंकों में भी न लगानी पड़े। इसके लिए सभी तैयारी पहले ही कर दी जाय। ओल्ड एज होम और अकेले रह रहे सीनियर सीटीजन का विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने राज्य में दवाओं और मेडिकल उपकरणों से संबंधित फर्मों के काम मे कोई बाधा न आने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा की एनसीसी, एनएसएस, और अन्य स्वयंसेवकों का जरूरत के हिसाब से उपयोग करने के लिए प्लानिंग कर ली जाए। लाॅकडाऊन का सख्ती से अनुपालन कराया जाए। जो भी दिशानिर्देशों की अवहेलना करें उनके विरूद्ध डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। 

इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, डीजीपी अनिल कुमार रतूङी, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, राधिका झा, पंकज पाण्डे, निदेशक एनएचएम युगल किशोर पंत उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *