लॉकडाउन: मजदूरों से जबरन करा रहे काम ,वाहनों की भिड़ंत में ड्राइवर घायल

0
WhatsApp Image 2020-04-02 at 11.28.31

मनोज कुमार सोनी

ऊर्जाचल। मामला शक्तिनगर एनसीएल खड़िया प्रोजेक्ट के वीपीआर कंपनी का है। अपनी मनमानी से मानक को ताक पर रखकर मजदूरों से काम कराया जा रहा हैं। आपको बताते चलें कि पूरे देश में 21 दिन का लाकडाउन होने के बावजूद ये कंपनी वर्करों से जबरन कार्य करा रही है। सरकार के आदेशों का घोर उल्लंघन करते हुए मजदूरों से कार्य कराया जा रहा है। वर्करों के लिए सुरक्षा ब्यवस्था का इंतजाम नहीं है।

पिछले चौबीस घंटे के दौरान वीपीआर में आमने-सामने दो स्कैनिया वाहनों की भिड़ंत हो चुकी है। इसके एक चालक को गंभीर चोट आई है वहीं दूसरे चालक के दोनो पैर की हड्डी टूट गयी। चालक को ईलाज के दौरान चिकित्सको ने वाराणसी रेफर कर दिया है। सूत्र बताते है कि जिस चालक का पैर टूटा है वह 263 स्कैनिया चला रहा था।

इससे पूर्व भी वीपीआर में प्रोजेक्ट मैनेजर वीना पर हत्या का आरोप भी लगा था। इसके बाद खड़िया वीपीआर के प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव चंचनी पर भी कई लोगों से विवाद होने की बात सामने आई थी। स्थानीय थाने में तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किया गया। मजदूरों ने शासन प्रशासन से मामले लो गंभीरता से लेने और तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *