कारोना संकटः उत्तराखंड कोरोना के संदेह में सरकारी कर्मचारी ने अपना गला काटा

0
5d7f6c000a954 - Copy

दस्तावेज ब्यूरोः उत्तराखंड के गंगोलीहाट में खुद को कोरोना होने के संदेह में एक सरकारी कर्मचारी ने अपना गला काटकर जान देने का प्रयास किया है। उक्त कर्मचारी को गंभीर हालत में हायर सेंटर एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है। प्रथम जानकारी के अनुसार सर्दी, जुकाम से पीड़ित युवक लोहाघाट के वर्दाखान पशु चिकित्सालय में तैनात है।

हिंदुस्तान समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के अनुसार गंगोलीहाट निवासी जीवन सिंह (45) की पत्नी ने बताया कि मंगलवार को उसके पति ने कोरोना के संदेह पर अपना गला काट दिया। सर्दी, जुकाम होने पर वे कोरोना होने का संदेह कर रहे थे। गंगोलीहाट के डॉक्टरों ने बताया कि युवक के गले में गहरा घाव है। वह बोल भी नहीं पा रहा, इसलिए उसे रेफर कर दिया गया। जीवन सिंह की पत्नी ने बताया कि उन्हें कुछ दिनों से कोरोना होने का संदेह था। जिसे लेकर घरवालों ने उन्हें उपचार की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने यह कदम उठा दिया है।

हालांकि गंगोलीहाट एसडीएम सौरभ गहरवार ने कहा कि अभी घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग पाया है। युवक के गला काटने का मामला संज्ञान में आया है। युवक की स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर भेजा गया है। फिलहाल घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। – सौरभ गहरवार, एसडीएम गंगोलीहाट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *