जम्मू-कश्मीर में शहीद हुये संदीप थापा को मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी

0
CM Photo 01 dt 18 Aug, 2019

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर के नौसेरा सेक्टर में शहीद हुए तीसरी गोरखा राइफल के लांस नायक संदीप थापा के राजावाला, देहरादून स्थित आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की।

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस दुखद घडी में राज्य सरकार शहीद के परिवार के साथ खडी है। सीएम रावत ने दुख प्रकट करते हुये कहा कि हमारे वीर सैनिको के योगदान से ही आज देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता दुःख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ है। राज्य सरकार शहीद के परिवारजनों का हर सम्भव सहयोग करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *