कैबिनेट का फैसलाः प्रकाश पंत की याद में रखा सड़क का नाम, जौलीग्रांट एयर पोर्ट को जोड़ती है यह सड़क

0
pant

देहरादूनः जौलीग्रांट एयरपोर्ट से थानो रायपुर मार्ग पर स्थित भुइया मंदिर तक के दो-लेन मार्ग को प्रकाश पंत का नाम दिया जाएगा। इसके लिए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भी स्वीकृति दे दी है।

गौरतलब है कि प्रदेश के वित्त मंत्री रहे प्रकाश पंत का इसी माह 5 तारीख को अमेरिका में इलाज के दौरान देहांत हो गया था। उत्तराखंड सरकार ने प्रकाश पंत की याद में डोईवाला विधानसभा के जौलीग्रांट से थानो मार्ग का नाम प्रकाश पंत करने का शासनादेश जारी किया है। अब इस मार्ग का नाम स्वर्गीय प्रकाश पंत के नाम से जाना जाएगा और इस मार्ग के जरिए उनको हमेशा याद किया जाएगा।

दरअसल, इस मार्ग को बनाने में स्व. प्रकाश पंत ने काफी रुचि दिखाई थी और उनके निर्देश पर 4-5 दिनों के भीतर ही यहां पक्के मार्ग का निर्माण किया गया था। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से भुइया मंदिर तक लगभग 3 किलोमीटर का यह मार्ग है और इसका निर्माण कुछ महीने पहले ही हुआ है। यह मार्ग मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत यह क्षेत्र आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *