सड़क हादसाः कीर्तिनगर के पास बस और मैक्स की टक्कर, 3 की मौत, कई घायल

0
WhatsApp Image 2019-05-26 at 13.39.45

श्रीनगरः राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर कीर्तिनगर थानाक्षेत्र के अंतर्गत लक्षमोली के पास सड़क दुर्घटना में कई लोग घायल हो गये। घायलों को तत्काल उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट, श्रीनगर और पौड़ी ले जाया गया। करीब 12 बजे ऋषिकेश से श्रीनगर जा रही बस संख्या UA11 0702 और श्रीनगर से ऋषिकेश जारी मैक्स संख्या UA 13 TA 0183 की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे मैक्स वाहन बुरी तरह क्षतिग्र्रस्त हो गया। मैक्स में बैठे सवारियों को गंभीर चोटे आई हैं। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों के अनुसार बस में चालक, परिचालक सहित 35 सवारियां थी जिसमें 1 व्यक्ति को हल्की चोटंे आई है। जबकि मैक्ट वाहन में बैठे 9 लोग घायल बताये जा रहे हैं। जिसमें 3 की मौत बताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *