चुनाव आयोग की घोषणा पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, तलाला विधानसभा सीट पर नहीं होगा उपचुनाव

0
SUPREME-COURT-evm

उच्चतम न्यायालय ने चुनाव आयोग के 10 मार्च के उस फैसले पर रोक लगा दी जिसमें उसने गुजरात की तलाला विधानसभा सीट को रिक्त बताते हुए वहां उपचुनाव कराने की अधिसूचना जारी की थी। 

उच्चतम न्यायालय ने पूर्व विधायक बी.डी. बराड़ की उस याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने विधायक के तौर पर उन्हें अयोग्य घोषित करने और तलाला में उपचुनाव कराने के फैसले को चुनौती दी थी।

बता दें कि गुजरात की तलाला विधानसभा सीट से कांग्रेस के भगवान बराड़ विधायक हैं। एक अवैध खनन मामले में अदालत ने बराड़ को दो साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद गुजरात विधानसभा अध्यक्ष ने सीट खाली होने की घोषणा कर दी थी।

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सीट खाली होने की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने तलाला सीट पर उपचुनाव कराने की घोषणा की थी। जिसके बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के इस फैसले पर रोक लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *