कर्नाटक का व्यक्ति भी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकता है: एचडी कुमारस्वामी

0
kumarswamy

कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों पर 2019 में जीत का परचम लहराने वालों के दावे शुरू हो चुके हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है,

“अगर आप कांग्रेस और जेडीएस को कर्नाटक में एक बार फिर 20-22 सीट देते हैं तो एक कन्नड़ भी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकता है। इस देश में कुछ भी हो सकता है। ऐसा क्यों नहीं हो सकता?”

इससे पहले कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर भारत के अचानक किए गए हमले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में लहर बनी है और इससे पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य में 28 में 22 सीटें जीतने में मदद मिलेगी। येदियुरप्पा ने कहा कि दिनों-दिन भाजपा के पक्ष में लहर बनती जा रही है। 

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां 17 सीटें जीती थीं तो वहीं कांग्रेस ने 9 और जेडीएस 2।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *