May 17, 2024

शिक्षक संघ के चुनाव में पांच पदों के लिए 21 दावेदार

देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ के चुनाव ने रंग पकड़ना शुरू कर दिया है। संघ के पांच प्रमुख पदों के लिए अब तक 21 शिक्षकों के नाम सामने आ चुके हैं। सबसे कड़ा मुकाबला अध्यक्ष और महामंत्री के पद पर है। अध्यक्ष पद पर जहां चार दावेदार मैदान में हैं, वहीं, महामंत्री पद पर सात नाम सामने आ चुके हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने छह और सात जुलाई को शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन कराने की अनुमति दी है। अधिवेशन अल्मोड़ा जीआईसी में होगा। नई कार्यकारिणी का चुनाव सात जुलाई को प्रस्तावित है। प्रत्याशियों ने शिक्षकों को लुभाने के लिए व्यक्तिगत रूप से संपर्क के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ा हुआ है। इसमें अपने पुराने कार्यकाल की उपलब्धियां और भविष्य के वादों का भी उल्लेख किया जा रहा है।

प्रदेश महामंत्री डॉ० सोहन सिंह मांजिला के अनुसार तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी कार्यकारिणियों को तय समय पर सदस्यता का ब्यौरा मुहैया कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

चुनाव में दावेदार

अध्यक्षः निवर्तमान महामंत्री डॉ० सोहन सिंह मांजिला, पूर्व अध्यक्ष राम सिंह चौहान, निवर्तमान उपाध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा, मंडलीय अध्यक्ष रविन्द्र राणा।

महामंत्रीः रमेश चंद्र पैन्यूली, शिव सिंह नेगी, गिरीश पनेरू, डॉ० अंकित जोशी, एकता रस्तोगी, बलवंत सिंह नेगी, मनोज पांडे।

उपाध्यक्षः वंदना चौघरी, राजकुमार चौधरी, नरेन्द्र बंगवाल, महेश चंद्र जोशी
संयुक्त मंत्रीः योगेश चंद्र घिल्डियाल, जगदीश सिंह बिष्ट।

कोषाध्यक्षः जगदीश बलोदी, पीपी डिमरी, राजीव अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह सजवाण


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com