...

अंकिता भंडारी मामले में नया विवाद, विनोद आर्य के खिलाफ माता-पिता ने खोला मोर्चा

0
images

निजी व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक करने पर जताई आपत्ति, बेटी की छवि खराब करने का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग।

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार अंकिता के माता-पिता ने पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परिजनों का आरोप है कि बेटी की निजी व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक कर उसके चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने देहरादून के राजपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। रविवार रात सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना के साथ थाने पहुंचे अंकिता के माता-पिता ने पुलिस को अपनी शिकायत सौंपी। हालांकि, अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक शिकायत एसएसपी को भेज दी गई है और उनके निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।

4000 पन्नों की चैट से बढ़ा विवाद

दरअसल, 16 नवंबर को विनोद आर्य ने हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अंकिता और उसके कथित पुरुष मित्र के बीच हुई बातचीत के 4 हजार से अधिक पन्ने सार्वजनिक किए थे। उन्होंने इन चैट के आधार पर अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। साथ ही अंकिता की मौत को हत्या के बजाय आत्महत्या बताया था। उनके इन्हीं दावों पर अब अंकिता के परिवार ने आपत्ति जताई है।

क्या था अंकिता हत्याकांड?

ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट रही 19 वर्षीय अंकिता की सितंबर 2022 में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उधर, मामले से जुड़े कथित ऑडियो और वीआईपी एंगल को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का नार्को टेस्ट भी 24 नवंबर को गुजरात के गांधीनगर में निर्धारित है। राठौड़ ने जांच में सहयोग करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :