🔥 अमृतसर में फिर मिला पाक मिसाइल का टुकड़ा, इंडियन एयरफोर्स ने किया डिफ्यूज! ➡ मक्खनविंडी गांव में मचा हड़कंप, सेना ने पूरे इलाके में रोका यातायात, बड़ी अनहोनी टली
अमृतसर : पंजाब के सीमावर्ती जिले अमृतसर में एक बार फिर पाकिस्तान से जुड़ी बड़ी सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव मक्खनविंडी में लोगों को पाकिस्तानी मिसाइल के टुकड़े मिले, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर सेना और इंडियन एयरफोर्स की टीम मौके पर पहुंची और जांच में पाया गया कि टुकड़े अब भी सक्रिय और खतरनाक हैं।
हालांकि, तुरंत कार्रवाई करते हुए सेना ने इलाके में यातायात बंद कर दिया और एयरफोर्स की टीम ने मिसाइल को सुबह सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया। किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है।
⚠️ नागरिकों के लिए विशेष अलर्ट:
प्रशासन और सेना ने लोगों से अपील की है कि वे शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक अपने घरों की लाइटें बंद रखें, ताकि दुश्मन देश किसी भी साजिश को अंजाम न दे सके।
