सहसपुर विधान सभाः राकेश नेगी का ग्राम सभा पेलियो में जनसम्पर्क, ग्रामीणों को बांटे मास्क-सेनिटाइजर
सहसपुर। कांग्रेस के युवा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला नियोजन समिति के सदस्य राकेश सिंह नेगी ने शुक्रवार को ग्राम सभा पेलियो में जनसम्पर्क किया और ग्रामीणों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को मास्क सेनिटाइजर का वितरण भी किया।

जनसम्पर्क के दौरान राकेश नेगी ने ग्रामीणों से कोविड सम्मत व्यवहार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मास्क का हमेशा इस्तेमाल करें एवं दो गज दूरी के नियम का पालन करें। उन्होंने कहा कोरोना महामारी के चलते अनेक लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। प्रदेश सरकार पर किसी भी तरह की उम्मीद करना बेमानी है। इस सरकार ने जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार और बयानों में ही मशगूल है। बार-बार कोर्ट की फटकार सुनने के बाद भी प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चेतने को तैयार नहीं है।
इस दौरान नरेश राना, उमेद रावत, जितेन्द्र नेगी, दिनेश कश्यप, अनिता देवी, उषा देवी, संजना देवी, शशांक मिश्रा, दीपक रावत, आदि उपस्थित रहेै
