May 17, 2024

श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत ने श्रमिकों को बांटे कम्बल

देहरादून। राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत ने शुक्रवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत श्रमिकों को कंबल छाता एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। शिविर का आयोजन उत्तराखंड भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से किया गया।

शिविर में पहुंचे श्रमिकों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कैलाश पंत ने कहा कि प्रदेश के सभी पंजीकृत श्रमिकों को लाभ मिले इसके लिए इस तरह के कैम्प प्रदेश के हर विधानसभा में आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा जिले के जिन विधानसभा क्षेत्र में अभी तक कैंप नहीं हुए हैं वहां शीघ्र पंजीकृत श्रमिकों के लिए शिविर आयोजित किये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है। भाजपा सरकार ने इस मंत्र के आधार पर कई योजनाएं शुरू की हैं जो देश और प्रदेश के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com