April 30, 2024

जोशीमठः बिलखते महेन्द्र को गोदियाल ने याद दिलाया ‘माओवादी’ वाला बयान!

देहरादून। पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील करते जोशीमठ में हुई चुनावी सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट रो दिए। उन्होंने बिलखते हुए कहा कि यह उनकी साख का सवाल है, इसलिए जोशीमठ की जनता को मेरे लिए पार्टी को वोट देना होगा। इस दौरान वहां मंच में सीएम पुष्कर सिंह धामी, पौड़ी गढ़वाल से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी समेत तमाम नेता मौजूद थे। इस पर विपक्षी कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए कि हार के डर भाजपा के नेता इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

भाकपा माले के नेता इंद्रेश मैखुरी ने कहा जिस वक्त जोशीमठ के लोग अपने धंसते शहर को, अपने टूटे मकानों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, उस समय भट्ट जी भाई साहब, आपदा के मारे लोगों को माओवादी बता रहे थे! आज सत्ता की नय्या डगमगा रही है तो उन्हीं जोशीमठ वालों के आगे आँसू बहा रहे थे !! जोशीमठ तब भी नहीं डिगा, अब भी नहीं डिगेगा, तुम्हें आँसू बहाने पर मजबूर करेगा, तुम्हारी अक्ल ठिकाने लगाएगा और अपना हक तुमसे छीन कर ले जायेगा।

गणेश गोदियाल ने कहा कि आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशीमठ में घड़ियाली आंसू बहा रहे थे, लेकिन इनकी आंखों में तब आंसू नहीं आये जब जोशीमठ में लोग बेघर हो रहे थे और रो रहे थे। तब वो हमारे लोगों को माओवादी बता रहे थे। आज हार के डर से वो आंसू बहा रहे हैं, लेकिन गढ़वाल की जनता समझदार है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com