छात्रों के लिए बड़ी खबर: इग्नू में दाखिले और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी अब 10 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन, ऑनलाइन प्रक्रिया जारी
खन्ना: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने सत्र 2024 में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संतोष कुमारी ने बताया कि जुलाई 2024 सत्र में नए दाखिले के लिए सभी ओ.डी.एल. और ऑनलाइन प्रोग्रामों (सर्टिफिकेट व सेमेस्टर आधारित को छोड़कर) की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 सितंबर कर दी गई है।
सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. प्रमेश चंद्र ने बताया कि पुनः पंजीकरण (री-रजिस्ट्रेशन) की प्रक्रिया के लिए भी आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ाई गई है। सभी इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
