हरियाणा चुनाव: BJP की अहम बैठक आज, उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने की संभावना!

0
Screenshot (63)

दिल्ली में बड़े नेताओं की मौजूदगी में तय होंगे टिकट, 55 सीटों पर मुहर और 35 सीटों पर मंथन जारी।

हरियाणा : विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, और अब सभी की नजरें भाजपा की उम्मीदवार सूची पर टिकी हैं। आज दिल्ली में हरियाणा बीजेपी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हो रही है, जिसमें उम्मीदवारों के नामों को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

इस बैठक में हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, चुनाव सह प्रभारी विप्लव देव, और प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया सहित मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रह सकते हैं।

90 सीटों पर मंथन:

भाजपा की ओर से 55 सीटों के लिए नाम पहले ही फाइनल किए जा चुके हैं। इनमें से कुछ सीटों पर दोबारा चर्चा हो सकती है, जबकि बाकी बची 35 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर गंभीर मंथन जारी है। बैठक के बाद आज भाजपा की पहली सूची जारी होने की संभावना है।

चुनावी रणनीति पर चर्चा:

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा इस बार नए चेहरों को मौका देने के साथ-साथ स्थानीय समीकरणों और जातीय संतुलन को ध्यान में रखकर टिकट बांट रही है।

हरियाणा में भाजपा की इस अहम बैठक और उम्मीदवारों की घोषणा से सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल भी भाजपा की सूची पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :