May 6, 2024

गोविंद ने दी देवभूमि के बारहनाजों को एक नई पहचान

देहरादून। गोविंद सिंह महर के भगीरथ प्रयास से उत्तराखंड के अनाजों एक नई पहचान दी है। गोविंद सिंह उत्तराखंड के बारहनाजों से लड्डू, पेड़ा, बर्फी नमकीन, बिस्कुट आदि तैयार कर रहे है। उन्होंने देवभोग प्रसाद योजना का भी सफल क्रियान्वयन किया है।

उनके इस भगीरथी प्रयास से स्थानीय उत्पादों से जहाँ लोगों की आजीविका सुधरी है, वहीं रोजगार के चलते महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत गोविंद सिंह के इस प्रयास को भगीरथी प्रयास बताते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विजनरी सोच के चलते देश भर में स्टार्टअप ने नई उड़ान भरी है। जिससे स्थानीय लोगों के रोजगार के साथ-साथ महिलाएं भी आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com