गोल्ड मेडल विजेता पॉवरलिफ्टर ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र से की मुलाकात

164025324_4408839892469831_7512729144220380470_o

देहरादून: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पावर लिफ्टिंग नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता मनप्रीत सिंह को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। त्रिवेंद्र ने मनप्रीत से भेंट कर उनका स्वागत शॉल उड़ाकर किया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गौरव की बात है कि शेरगढ़ डोईवाला निवासी मनप्रीत सिंह ने पावरलिफ्टिंग नेशनल गोल्ड मेडल जीता। इससे पूरे देश में उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है। मनप्रीत सिंह ने स्ट्रांगमैन इंडिया 2021 का टाइटल भी भी हासिल कर चुके है।

इंडियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग नेशनल प्रतियोगिता में डोईवाला शेरगढ़ निवासी मनप्रीत सिंह ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है। मनप्रीत सिंह ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके सरकारी आवास में मुलाकात की।

ये समाचार भी पढ़ें :