उत्तर प्रदेश से लाई गोलियों से हुई गौरी लंकेश की हत्या

0
7a15d90a3ed58327444f0a3e1069757d

वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। हत्यारों को बंदूकें पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ जारी है। इसी पूछताछ में सामने आया है कि जिन गोलियों से गौरी लंकेश की हत्या हुई, वे उत्तर प्रदेश से लाईं गईं थी।

बता दें कि 18 फरवरी को कर्नाटक के जिले के मद्दूर से नवीन कुमार को एसआईटी ने एक बस से गिरफ्तार किया था। नवीन दक्षिणपंथी संगठन का कार्यकर्ता बताया गया है। इसके पास से 15 गोलियां भी बरामद हुईं थीं। सीसीटीवी फुटेज में नवीन को गौरी लंकेश के घर के आसपास चक्कर लगाते देखे जाने के बाद एसआईटी ने उसपर शिकंजा कसा था।

एसआईटी सूत्रों ने बताया, ‘नवीन से एक व्यक्ति ने वादा किया वह उत्तर प्रदेश से गोलियां लाकर देगा और एक गोली की कीमत 1000 रुपये होगी।’ फिलहाल एसआईटी फरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके जरिये पुष्टि होगी कि सीसीटीवी फुटेज में जिस व्यक्ति को देखा गया वह नवीन ही था कि नहीं। नवीन पर आरोप है कि उसने हत्यारों को शूटिंग की प्रैक्टिस कराने के लिए प्रैक्टिस कैंप की व्यवस्था भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :