May 7, 2024

पूर्व सीएम हरीश रावत ने मगलौर से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा

मंगलौर। पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में मंगलवार को उदलहेड़ी से भारत जोड़ो-हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा शुरू हुई। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस लोगों के दिलों में बसती है और उसका सभी काम लोकतंत्र के दायरे में होता है। उन्होंने राज्य सरकार पर सियासी वार करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है।

मंगलौर के उदलहेड़ी गांव में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि और यज्ञ में आहूति के साथ यात्रा शुरू की गई। यात्रा से पूर्व आयोजित सभा को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन देने के लिए यह यात्रा शुरू की है। इसके जरिए जनता से जुड़े मुद्दे उठाना कांग्रेस की प्राथमिकता है।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस को देश की धड़कन बताते हुए कहा कि यह पार्टी लोगों के दिलों में बसती है। कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों से त्रस्त पूरा देश अब कांग्रेस की ओर देख रहा है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और महत्वपूर्ण हो जाती है।

प्रदेश सरकार पर सियासी हमला बोलते हुए एकहा कि उत्तराखण्ड में कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू कई पेंशन योजनाओं को बंद कर दिया गया। सरकार आज तक गन्न मूल्य घोषित नहीं किया है।

नेता प्रतिप्रक्ष आर्य ने कहा कि यह यात्रा निश्चित रूप से कांग्रेस के प्रति जनता क विश्वास कायम करते हुए भाजपा सरकार की नींद खोलने का काम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने जनता से जुड़े मुद्दे उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा। साथ ही लोगों से कांग्रेस के साथ जुड़ने की अपील की। यात्रा के पहले उदलहेड़ी से लहबोली, मन्नाखेड़ी, दहियाकी से होकर नसीरपुर में सम्पन्न हुई। 25 नवम्बर को इस यात्रा का समापन होगा।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com