May 3, 2024

EXCLUSIVE: भाजपामय हुए शिक्षक संघ के प्रांतीय अघ्यक्ष, सरकारी कर्मचारी की हदों का नहीं रखा ख्याल।

देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी की इन दियों एक फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में डिमरी सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को गुलदस्ता भेंट कर रहे हैं। डिमरी इस फोटे पर कई लोगों ने उंगली उठाना शुरू कर दिया है। उन पर आरोप लगने लगे हैं कि वह भाजपा के शरणागत हो चुके हैं। शिक्षक संघ के कई पदाधिकारियों का आरोप है कि डिमरी भाजपा के कर्यकर्ता की तरह गले में भाजपा का पट्टा पहने कार्यक्रम में पहुंचे है। जोकि राजकीय शिक्षक संघ का खुला तौर पर अपमान है।

  • डिमरी की करतूत से संघ में नराजगी

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी के भाजपा के मंच पर जाना और भाजपा का गमछा गले में टांगना संघ के लोगों को अखर रहा है। कई लोगों का कहना है कि डिमरी शिक्षा मंत्री अरविंद पंडे को खुश करने के लिए इस तरह की हरकत कर रहे हैं। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि जब संघ के अध्यक्ष ही भाजपा की शरण में चले गये हैं तो फिर उनका इस संघ के पद पर रहना उचित नहीं है। डिमरी पर आरोप है कि वह शिक्षकों के हितों बात कम और संघ के जरिये अपने हितों को ज्यादा साधने में लगे हैं।

  • कर्मचारी आचरण नियमावली की अवहेलना

भाजपा के कार्यक्रम में पहुंचे राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी पर कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत कार्यवाही की जा सकती है। चूंकि डिमरी एक लोक सेवक है और कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत वह किसी भी पार्टी या दल के कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकते। उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 में इसका स्पष्ट उल्लेख किया गया है। नियमावली के पैरा पांच के तहत साफ किया गया है कि कोई भी लोक सेवक किसी राजनीति दल से वास्ता रखेगा। लेकिन शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष होने के बावजूद भी डिमरी ने भाजपा के कार्यक्रम में शिरखत कर गले में भगवा गमछा डाला है। इतना ही नहीं इस कार्यक्रम में खुद प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे भी मौजूद है और वह डिमरी भी उसी मंच पर एक साथ भाजपा नेताओं के साथ खड़े है। यानी साफ है कि डिमरी भाजपा के प्रति आस्था रखते है और सरकारी कर्मचारी आचरण को दरकिनार कर पार्टी में विश्वास रखते हैं।

  • क्या डिमरी के खिलाफ होगी कार्यवाही

शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी कर्मचारी आचरण नियमावली के प्रावधानों के विपरीत भाजपा कार्यकर्ता की भांति भाजपा के कार्यक्रम में शिरखत कर रहे है। उन पर आरोप है कि वह बकायदा गले में भाजपा का पट्टा पहन कर शिक्षा मंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे हैं। लेकिन खुद शिक्षा मंत्री इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते कि एक सरकारी कर्मचारी गले में भगवा मफलर डालकर उन्हीं के कार्यक्रम में उन्हें की सम्मानित कर रहा है। शिक्षा मंत्री के सामने ही शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सरकारी नियमों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं। लेकिन इस पर न तो विभाग ने कार्यवाही करने की सोची और न ही किसी ने इस ओर संज्ञान लेने की जहमत उठाई। लेकिन शिक्षक सघ के कई पदाध्किारी इसे संघ का अपमान और कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन मान रहे हैं। शिक्षक संघ के कई लोग डिमरी की इस करतूत से नाराज है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com