May 8, 2024

संविधान दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने भाजपा को घेरा, लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करने का लगाया आरोप

देहरादून। संविधान दिवस के मौके पर शनिवार को कांग्रेेस प्रदेश मुख्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से देश में मोदी सरकार आई है तब से संविधान को तोड़ा और मरोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अब तक देश के 9 राज्यों की चुनी हुई सरकारें गिराई हैं। उन्होंने कहा कि हमको संविधान में अभिव्यक्ति का अधिकार दिया गया है। लेकिन जिस तरीके से गुजरात के कुछ बुद्धिजीवी लोगों, उत्तराखण्ड में भाजपा की पिछली सरकार में कुछ कवियों और लेखकों को गिरफ्तार किया गया, यह अभिव्यक्ति का हनन है।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसी तरह भाजपा कई तरीके से संविधान में दी गई बातों का उल्लघंन करती आ रही है। उन्होंने कहा कि आज हम उस खतरे से गुजर रहे है, जिस खतरे से देश और देश का संविधान जूझ रहा है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com