बड़ी खबर-जीरो टॉलरेंस पर सीएम सख़्त, कैग की रिपोर्ट से कसेंगे पेंच

0
cag

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कैग की रिपोर्ट पर साफ कर दिया है कि वह भ्रष्टाचार को कतई भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वह कैग की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंगे। मुख्यमंत्री रावत ने बताया कि वह प्रदेश की कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट में जो भी गलत पाया गया उसका परीक्षण कर दोषियों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा कि हर हाल में रिर्पोट के अधार पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही हो।

बुधवार को सचिवालय में मीडिया प्रतिनिधियों से अनौपचारिक वार्ता करते हुए लोकसभा द्वारा नागरिकता बिल को मंजूरी दिए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जिस तरह के सुधारात्मक कदम अपने इस कार्यकाल में उठाए गये हैं वे बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चाहे देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा विषय हो अथवा हमारे पड़ोसी देश में रहने वाले लोगों को प्रताड़ित करने का मामला हो इस संबंध में उठाया गया यह कदम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि देश विभाजन के समय पाकिस्तान में 10 प्रतिशत हिन्दू थे जो आज घटकर 2 प्रतिशत रह गये हैं इससे प्रतीत होता है कि या तो उन्हें बलात धर्मांतरण करने को विवश किया गया या प्रताड़ित कर देश छोड़ने को विवश किया गया, इस प्रकार के पीड़ित लोगों को भारत सरकार शरण देकर उन्हें नागरिकता प्रदान करती है तो यह स्वागत योग्य कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :