April 27, 2024

……और बदरीनाथ विधायक राजेन्द्र भण्डारी भी चल दिये भाजपा की ओर

देहरादून। बद्रीनाथ के विधायक राजेन्द्र भण्डारी भाजपा में शामिल हो गये है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी और दुष्यंत गौतम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें 14 विधानसभा वाले पौड़ी लोकसभा सीट में राजेन्द्र भण्डारी एकमात्र कांग्रेसी विधायक हैं। कांग्रेस के लिए ये अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। माना जा रहा है कि राजेन्द्र भण्डारी दोबारा इस सीट चुनाव लड़ सकते हैं।

राजेंद्र भंडारी बदरीनाथ से मौजूदा विधायक हैं। राजेंद्र भंडारी हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भंडारी ने उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को पटखनी दी थी। राजेंद्र भंडारी की पत्नी वर्तमान में चमोली से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद राजेंद्र भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में जो विकास कार्य चल रहे हैं, उसे प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।

धन सिंह नेगी ने छोड़ी कांग्रेस

टिहरी विधानसभा से पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से खफा होकर धन सिंह नेगी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com