उत्तराखंड का बजट 14 फरवरी को पेश होगा

0
uttarakhand_state_budget_2018_1521718129

राज्य सरकार विधानसभा में 14 फरवरी को बजट पेश करेगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से बजट सत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसकी शुरुआत 11 फरवरी को राज्यपाल के बजट अभिभाषण से होगी। अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और चर्चा के बाद 14 फरवरी को बजट पेश होगा।

सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और राज्य मंत्री रेखा आर्य के विभागों के प्रश्न आएंगे। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और यशपाल आर्य के विभागों के सवाल आएंगे। बुधवार को डॉ. हरक सिंह रावत और मदन कौशिक के विभागों के प्रश्न लिए जाएंगे। गुरुवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के विभागों के प्रश्न आएंगे। शुक्रवार को प्रकाश पंत और सुबोध उनियाल के विभागों के प्रश्न आएंगे। अभी तक 500 प्रश्न आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *