जानें नेल्सन मंडेला के बारे में पांच रोचक तथ्य

0
preview_1688

आधुनिक दक्षिण अफ्रीका के पिता कहे जाने वाले नेल्सन मंडेला की आज 100वीं जयंती है। 18 जुलाई 1918 को मंडेला का जन्म हुआ था जिस कारण से आज के दिन को मंडेला डे के नाम से भी जाना जाता है। तो आइए जानते हैं मंडेला के बारे में कुछ अनसुनी बातें-

1- मंडेला को दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत वकील बनने का गौरव हासिल है जिसने लॉ स्कूल जाने के बाद वकील दर्जा हासिल किया।

2- राजनीति से सन्यास लेने के बाद मंडेला ने नेल्सन मंडेला फाउंडेशन की स्थापना की। यह फाउंडेशन ग्रामीण इलाकों में स्कूल बनाने, गांवों के विकास और एचआईवी एड्स से लड़ने में मदद करता है।

3- नेल्सन मंडेला को दुनिया के करीब 50 से ज्यादा विश्वविद्यालयों से उपाधियां सम्मान के तौर पर प्राप्त हुई हैं।

4- कहा जाता है कि नेल्सन मंडेला की शादी 23 वर्ष की उम्र हो रही थी जिसे छोड़कर वह जोहानिसबर्ग नाम के शहर भाग गए थे।

5- नेल्सन मंडेला की हॉबी ‘बॉक्सिंग’ थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *