पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए गणेश जोशी, रक्षाबंधन कार्यक्रम में छलके आंसू

0

देहरादून: रक्षाबंधन के त्योहार से पहले राजनीतिक रूप से भी राखी के कार्यक्रम इन दिनों खूब किए जा रहे हैं. कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी क्षेत्र में तमाम जगहों पर जाकर रक्षाबंधन के कार्यक्रम को कर रहे हैं. इस दौरान आज वह एक ऐसी जगह पर जा पहुंचे जहां से उनके जीवन के संघर्ष की यादें जुड़ी हुई हैं. खास बात ये है कि मंत्री ने यहां पहुंच राखी बंधवाई तो अपने पुराने दिनों को याद करते हुए मंत्री रो पड़े.

गढ़ी कैंट स्थित CSD कैंटीन में आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पहुंचे तो उन्हें अपने पुराने दिनों की याद ताजा हो गई. अपने पुराने संघर्ष के उसे समय को याद करते हुए गणेश जोशी इस कदर भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू ही छलकने लगे.

दरअसल इन दिनों कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के क्षेत्र में राखी से जुड़े कार्यक्रम चल रहे हैं, वैसे तो कैबिनेट मंत्री हर साल रक्षाबंधन से पहले अपने क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रमों को करते हैं लेकिन इस बार कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उस जगह महिलाओं के पास मिलने चले गए जहां उन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण समय बिताए थे.

गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट स्थित CSD कैंटीन में भी काफी समय तक काम किया. इस दौरान वह बाकी सभी कर्मचारियों की तरह यहां पर रूटिंग काम करते थे. उस समय गणेश जोशी का वेतन मात्र ₹1200 था. परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए काफी मुश्किल से वह अपना परिवार चला पाते थे.

इसी कैंटीन में काम करते हुए उन्होंने अपना संघर्ष जारी रखा. उसके बाद वह सेना में भर्ती हो गए. अपनी उन्हें पुरानी यादों को आज उन्होंने याद किया. खास बात यह है कि इस दौरान वह जहां सभी को अपने इसी कैंटीन में काम करने की बात को बता रहे थे तो वहीं उन दोनों को याद करते हुए उनके आंसू भी निकल पड़े.

उन्होंने कहा वह समय बेहद संघर्ष का था. इस दौरान वो संघर्ष करते हुए सेना में शामिल हुए थे. उन्होंने कहा उसे समय उनका वेतन मात्र ₹1200 था. जिसमें उन्हें अपना परिवार चलाना था. आज यहां पर मौजूद कर्मचारियों की तनख्वाह 14 हजार रुपए हो चुकी है. आज की महंगाई को देखते हुए यह रकम भी बेहद कम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :