पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए गणेश जोशी, रक्षाबंधन कार्यक्रम में छलके आंसू
देहरादून: रक्षाबंधन के त्योहार से पहले राजनीतिक रूप से भी राखी के कार्यक्रम इन दिनों खूब किए जा रहे हैं. कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी क्षेत्र में तमाम जगहों पर जाकर रक्षाबंधन के कार्यक्रम को कर रहे हैं. इस दौरान आज वह एक ऐसी जगह पर जा पहुंचे जहां से उनके जीवन के संघर्ष की यादें जुड़ी हुई हैं. खास बात ये है कि मंत्री ने यहां पहुंच राखी बंधवाई तो अपने पुराने दिनों को याद करते हुए मंत्री रो पड़े.
गढ़ी कैंट स्थित CSD कैंटीन में आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पहुंचे तो उन्हें अपने पुराने दिनों की याद ताजा हो गई. अपने पुराने संघर्ष के उसे समय को याद करते हुए गणेश जोशी इस कदर भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू ही छलकने लगे.
