रेलवे ने चुकाया ₹1.93 लाख करोड़ का कर्ज, क्या अब सस्ता होगा ट्रेन का सफर? संसद में रेल मंत्री ने बताई पूरी तस्वीर
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की वित्तीय स्थिति को लेकर संसद में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि रेलवे ने पिछले पांच वर्षों में करीब ₹1.93 लाख करोड़ का कर्ज चुकाया है। इसमें कर्ज की मूल राशि के साथ ब्याज का भुगतान भी शामिल है। रेलवे ने इस अवधि में नया कर्ज लेने से भी परहेज किया है।
