✈️ बड़ी खुशखबरी: आदमपुर एयरपोर्ट से अब एम्स्टर्डम और मैनचेस्टर तक सफर आसान दोआबा के लोगों को मिला अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का तोहफा, मुंबई होते हुए मिलेगी कनेक्टिंग सुविधा
आदमपुर (पंजाब): दोआबा के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से एम्स्टर्डम और मैनचेस्टर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स शुरू हो गई हैं। इससे हजारों यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय सफर के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी।
गौरतलब है कि हाल ही में इंडिगो एयरलाइंस ने आदमपुर से मुंबई के लिए उड़ान शुरू की थी। अब इसी रूट के जरिए यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा दी जा रही है।
एयरपोर्ट डायरेक्टर पुष्पिंदर निराला ने बताया कि हफ्ते में तीन दिन फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी। यात्री आदमपुर से मुंबई पहुंचने के बाद सीधे अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में शिफ्ट हो जाएंगे, इसके लिए उन्हें नया टिकट या अलग बोर्डिंग की जरूरत नहीं होगी। यात्रियों का सामान भी एयरलाइन खुद ही शिफ्ट करेगी।
जानकारी के मुताबिक, आदमपुर से निकलने के बाद लगभग 23 घंटे में एम्स्टर्डम और तय शेड्यूल में मैनचेस्टर पहुंचा जा सकेगा।
