Haryana Weather Alert: मानसून फिर हुआ सक्रिय, 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी IMD का अलर्ट: हल्की-से-मध्यम बारिश के साथ कुछ जिलों में तेज हवाओं की संभावना, महेंद्रगढ़ बना सबसे गर्म जिला

0
Screenshot 2025-08-25 155446

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल जैसे जिले शामिल हैं।

IMD के अनुसार हल्की से मध्यम बारिश की संभावना वाले जिले हैं: कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल और सिरसा।

राज्य में औसत से 24% अधिक बारिश: 21 जुलाई तक औसतन 154.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 191.1 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में (436 मिमी) और सबसे कम कैथल में (90.4 मिमी) हुई।

महेंद्रगढ़ सबसे गर्म जिला: सोमवार को महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम में बदलाव की संभावना: हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 25 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम में हल्की-से-मध्यम बारिश के साथ कुछ जिलों में तेज बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *