Haryana Strike: कल ठप रहेंगे दफ्तर, 3 लाख कर्मचारी हड़ताल पर – जानें पूरी डिटेल 40 विभागों के कर्मचारी एकजुट, पुरानी पेंशन बहाली से लेकर ठेका प्रथा खत्म करने तक रखी जाएंगी मांगें
चंडीगढ़: हरियाणा में 9 जुलाई को राज्यव्यापी हड़ताल होने जा रही है। इस हड़ताल में करीब 3 लाख कर्मचारी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, लगभग 40 विभागों के कर्मचारी, संगठन, श्रमिक यूनियन और सरकारी-अर्धसरकारी संस्थानों के अधिकारी इसमें भाग लेंगे।
सर्व कर्मचारी संघ और नगरपालिका कर्मचारी संघ की अपील
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने सभी कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की है। संगठनों का कहना है कि यह आंदोलन सरकार की मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ है।
सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी
हड़ताली कर्मचारी धरना स्थलों पर एकत्रित होकर झंडा, बैनर और मांगों की तख्तियों के साथ प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों ने साफ कहा है कि यदि सरकार ने उनके खिलाफ कानून बनाए तो वे चुप नहीं बैठेंगे।
हड़ताल की मुख्य मांगें
-
न्यूनतम वेतन लागू किया जाए
-
पुरानी पेंशन बहाल हो
-
ठेका प्रथा समाप्त हो
-
स्थायी भर्ती की जाए
-
समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए
