नशीला पदार्थ सुंघाकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी फरार

0
515437324_1278159250985498_3751347527781021733_n

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पूरे मामले में पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इस घटना से आहत होकर पीड़िता ने खौफनाक कदम उठा लिया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई। ऐसे में गंभीर हालत में पीड़िता को बेस अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

दरअसल, पुलिस को तहरीर देकर बनभूलपुरा निवासी एक युवक ने आरोप लगाया कि मुहर्रम के दिन उसकी 16 साल की बहन किसी जरूरी काम से बाजार की तरफ गई थी, घर लौटते वक्त बाजार में एक युवक ने रास्ते में उसकी बहन को रोक कर नशीला पदार्थ सुंघाया, फिर अपने साथ ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना को जब परिवार वालों को बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद वो सीधे पुलिस के पास पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया कि पूरे मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस की ओर से मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *