⚡ बिजली चोरी या बिल बकाया? अब नहीं चलेगा! पंजाब में पावरकॉम का बड़ा एक्शन, दर्जनों कनेक्शन कटे 👉 10 दिन में 80 लाख की रिकवरी, 150 से ज्यादा घर और दुकानें अंधेरे में! डिफाल्टरों को आखिरी चेतावनी – “बकाया चुकाओ वरना बिजली काट दी जाएगी”

0
Screenshot 2025-07-03 211931

खमाणों/सुंदर नगर – पंजाब में बिजली डिफाल्टरों की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने बकाया बिलों की रिकवरी के लिए सख्त मोड अपनाते हुए एक के बाद एक सैकड़ों कनेक्शन काट दिए हैं। सिर्फ 10 दिनों में खमाणों क्षेत्र में 50 से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए और करीब 80 लाख रुपये की रिकवरी की गई है।

पावरकॉम के एस.डी.ओ. अमरजीत सिंह बाठ ने स्पष्ट किया है कि डिफाल्टरों को एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। यदि वे अब भी बकाया नहीं भरते हैं तो कानूनी कार्रवाई के साथ मीटर काटने की कार्रवाई होगी।

इसी तरह, सुंदर नगर डिवीजन में केवल 3 दिनों में 100 से अधिक डिफाल्टरों के कनेक्शन काटकर 1 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की गई। डिप्टी चीफ इंजीनियर सुरजीत सिंह ने बताया कि वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के बावजूद जिन उपभोक्ताओं ने बिल नहीं चुकाया, अब उनके खिलाफ सड़क पर उतरकर सख्त एक्शन होगा।

पावरकॉम ने कहा है कि 31 मार्च के बाद कोई राहत नहीं मिलेगी और भारी जुर्माना व ब्याज देना पड़ेगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे बिजली कनेक्शन कटने और भारी फाइन से बचने के लिए तुरंत बिल जमा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *