रेलवे का नया ‘कुंभ फरमान’! वंदे भारत-शताब्दी भी रुकेगी, लेकिन महाकुंभ ट्रेनें नहीं होंगी लेट! महाकुंभ यात्रियों को मिलेगी टाइम से ट्रेन, रेलवे ने जारी किए कड़े निर्देश, चंडीगढ़ से चलने वाली ट्रेनें फुल

0
Screenshot 2025-06-26 235347

चंडीगढ़: महाकुंभ 2025 में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने सख्त आदेश जारी किए हैं। नए निर्देशों के अनुसार, प्रयागराज और फाफामऊ की ओर जाने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों को प्राथमिकता दी जाएगी, चाहे इसके लिए वंदे भारत, राजधानी या शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनें रोकनी क्यों न पड़े।

सूत्रों के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने सभी डिविज़नल रेलवे मैनेजर्स (DRM) को यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि महाकुंभ ट्रेनों को हर हाल में समय पर चलाया जाए। इन ट्रेनों को सिग्नल क्लीयरेंस में भी कोई देरी न हो। रेलवे का तर्क है कि देशभर से लाखों श्रद्धालु कनैक्टिंग ट्रेनों, टैक्सी और होटलों की पहले से की गई बुकिंग के आधार पर सफर कर रहे हैं, ऐसे में एक भी ट्रेन लेट होने से उनका पूरा कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है।

उंचाहार ट्रेन, जो पहले 14-15 घंटे की देरी से चल रही थी, अब नए निर्देशों के बाद समय पर चंडीगढ़ से प्रयागराज पहुंच रही है।


🔴 प्रयागराज और फाफामऊ स्टेशन पर भीड़ का दबाव

महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी से बचने के लिए रेलवे ने प्रयागराज और फाफामऊ स्टेशनों पर अतिरिक्त प्रबंध किए हैं। हर मंडल से 4-5 महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अंबाला मंडल से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों का संचालन 26 फरवरी तक किया जाएगा।


महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें फुल! सीट के लिए अब करना होगा इंतजार

गाड़ी संख्या 04527/04528 (अम्ब-अंदोरा-फाफामऊ) और 04525/04526 (अंबाला-फाफामऊ) महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह बुक हो चुकी हैं। श्रद्धालु बड़ी संख्या में स्टेशन पहुंच रहे हैं, लेकिन अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि कोई सीट उपलब्ध नहीं है। जब तक कोई नई स्पेशल ट्रेन की घोषणा नहीं होती, नई बुकिंग नहीं हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *