हरियाणा के अग्निवीरों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात! पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण का रास्ता साफ गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम को भेजा पत्र, नीति बनाने की मांग, अब कैबिनेट में हो सकती है बड़ी घोषणा

0
Screenshot 2025-04-06 033903

चंडीगढ़: हरियाणा के अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20 फीसदी आरक्षण मिल सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार को इस संबंध में पत्र लिखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से नीति बनाने और जल्द क्रियान्वयन की सिफारिश की है। अभी तक अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है, लेकिन शाह की चिट्ठी के बाद कैबिनेट में प्रस्ताव पास होकर बड़ा फैसला सामने आ सकता है।

अमित शाह ने अपने पत्र में लिखा है कि पहला अग्निवीर बैच 2026 में रिटर्न करेगा, जिनमें से 75% समाज में लौट आएंगे। ऐसे में उन्हें नौकरी में प्राथमिकता देना जरूरी है। इसके तहत राज्य सरकार से 20% आरक्षण लागू करने की नीति भेजने को भी कहा गया है।

इससे पहले 5 अगस्त 2024 को कैबिनेट बैठक में अग्निवीरों को पुलिस, खनन गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और SPO जैसे पदों पर 10% आरक्षण देने की घोषणा हुई थी, लेकिन यह पॉलिसी अभी तक लागू नहीं हुई। शाह ने इसी संबंध में पत्र लिखकर कार्रवाई में तेजी लाने को कहा है।

हरियाणा में 4045 अग्निवीर अब तक भर्ती हो चुके हैं, और उन्हें ग्रुप C पदों में 5% आरक्षण, उम्र में छूट, CET में राहत, कौशल परीक्षा से छूट, और 5 लाख तक का बिना ब्याज लोन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही बंदूक लाइसेंस में प्राथमिकता और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भर्ती में वरीयता भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *