जालंधर के Pastor बजिंदर सिंह को उम्रकैद, रेप केस में कोर्ट का बड़ा फैसला पीड़िता पर बनाया दबाव, 5 करोड़ में समझौते की कोशिश, पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे

0
Screenshot 2025-04-01 032832

पंजाब डेस्क: जालंधर के चर्चित Pastor बजिंदर सिंह को मोहाली कोर्ट ने रेप केस में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुना दी है। 2018 में दर्ज इस मामले में आज कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। कड़ी सुरक्षा के बीच बजिंदर सिंह को पटियाला जेल से कोर्ट लाया गया, जहां जज ने उन्हें दोषी करार दिया और बाकी 5 आरोपियों को बरी कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

2018 में एक महिला ने आरोप लगाया था कि Pastor बजिंदर सिंह ने उसे विदेश भेजने के बहाने अपने मोहाली स्थित घर बुलाया और रेप किया। इस मामले में जीरकपुर थाने में मामला दर्ज हुआ था। दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के बाद बजिंदर को जमानत पर रिहा कर दिया गया था, लेकिन हाल ही में कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया और 28 मार्च को उन्हें दोषी ठहरा दिया।

पीड़िता पर दबाव और 5 करोड़ का ऑफर

पीड़िता के पति ने खुलासा किया कि बजिंदर सिंह ने केस वापस लेने के लिए दबाव डाला। उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज कराए गए, उन्हें जेल में डाला गया, लेकिन वे पीछे नहीं हटे। बजिंदर ने 5 करोड़ रुपये देकर मामला खत्म करने का ऑफर भी दिया था।

वीडियो में महिला से मारपीट का खुलासा

16 मार्च को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें Pastor बजिंदर सिंह एक महिला को थप्पड़ मारते दिखे। महिला पिछले 14 सालों से उनके लिए काम कर रही थी। इस मामले में भी पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया।

कपूरथला में भी छेड़छाड़ के आरोप

एक अन्य महिला ने कपूरथला में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि बजिंदर सिंह ने उसे गलत तरीके से छुआ, अश्लील मैसेज भेजे और धमकाया। SIT इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *