देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द दौड़ेगी! हरियाणा के जींद से शुरू होगा ऐतिहासिक सफर 110 km/h की रफ्तार, जीरो प्रदूषण – भारत के रेलवे में क्रांतिकारी बदलाव

0
Screenshot 2025-04-01 031119

जींद: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द ही हरियाणा के जींद से पटरी पर दौड़ने को तैयार है। देश का पहला हाइड्रोजन गैस प्लांट जींद में बनकर तैयार हो गया है, और अब केवल रेलवे मिनिस्ट्री की मंजूरी का इंतजार है। दिल्ली मंडल के डीआरएम पुष्पेन्द्र रमन त्रिपाठी ने प्लांट का निरीक्षण करते हुए बताया कि रेलवे पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम उठा रहा है।

चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में निर्मित इस ट्रेन की खासियतें:
110 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ने की क्षमता
1200 हॉर्सपावर की ताकत
2638 यात्रियों की क्षमता
100% प्रदूषण मुक्त, पर्यावरण के अनुकूल तकनीक

रेलवे के इस कदम से भारत में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा और यह पहल देश को हाइड्रोजन-आधारित परिवहन के क्षेत्र में अग्रणी बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *