Breaking: अकाली दल को बड़ा झटका, हिंदू नेता अनिल जोशी ने पार्टी छोड़ी पूर्व कैबिनेट मंत्री ने इस्तीफे में कहा – पार्टी धर्म और सांप्रदायिक मुद्दों में उलझकर रह गई है
पंजाब: पंजाब की राजनीति में एक और बड़ा मोड़ आया है, जब अकाली दल को एक और झटका लगा। 2021 में भाजपा छोड़कर अकाली दल में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राइमरी मैंबरशिप और सभी पदों से इस्तीफा भेजते हुए कहा कि वह स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल से प्रभावित होकर अकाली दल में शामिल हुए थे, लेकिन अब पार्टी में चल रही हलचल के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है।
अनिल जोशी ने अपने इस्तीफे में कहा कि अकाली दल अब केवल धर्म और सांप्रदायिक एजेंडों में उलझकर रह गई है, जिसके कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से पार्टी की नीतियों से असंतुष्ट थे, और इसीलिए उन्होंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
मुख्य बिंदु:
✅ अनिल जोशी का इस्तीफा, अकाली दल को बड़ा झटका।
✅ धर्म और सांप्रदायिक एजेंडों को लेकर उठाई सवाल।
✅ स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल से प्रभावित होकर अकाली दल में शामिल हुए थे।
