खाटूश्याम भक्तों के लिए खुशखबरी! अब बिना भीड़ के होंगे बाबा श्याम के दर्शन नई हाईवे कनेक्टिविटी से यात्रा होगी आसान, लंबी कतारों से मिलेगी राहत
पंजाब डेस्क: खाटूश्याम जी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है! अब बाबा श्याम के दर्शन के लिए भक्तों को भीड़भाड़ और लंबी कतारों का सामना नहीं करना पड़ेगा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नई सड़क और हाईवे विस्तार परियोजना पर काम किया जा रहा है, जिससे यात्रा और भी सुविधाजनक होगी।
नई सड़क से यात्रा होगी सुगम
शनिवार, रविवार, एकादशी और द्वादशी पर खाटूश्याम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे दर्शन करने में काफी कठिनाई होती थी। लेकिन अब इस समस्या को हल करने के लिए स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे जितना चौड़ा किया गया है।
सड़क निर्माण से यात्रा में कटेगा समय
- जयपुर से कालवाड़ होते हुए जोबनेर, किशनगढ़ रेनवाल से पचकोड़िया तक नई सड़क बनाई जा रही है।
- रींगस से खाटूश्याम जी की दूरी 15-20 किमी कम हो जाएगी।
- हाईवे के विस्तार से अब लक्खी मेले के दौरान भी जाम नहीं लगेगा और श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर पाएंगे।
- यह सड़क अगले एक महीने में पूरी तरह तैयार हो जाएगी, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दी जाएगी।
खाटूश्याम मेले में भीड़ से मिलेगी राहत
हर साल खाटूश्याम जी के फाल्गुनी वार्षिक लक्खी मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे आसपास की सड़कें जाम हो जाती थीं। लेकिन इस नए हाईवे से यात्रा सुलभ और तेज हो जाएगी, जिससे पैदल और वाहन से आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
