पंजाब में हिंदू नेता के घर पर पैट्रोल बम से हमला, इलाके में मची अफरा-तफरी शिवसेना नेता ने किया हमला का खुलासा, कार में लगी आग, पुलिस ने शुरू की जांच।

0
Screenshot 2025-01-29 054623

लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक हिंदू नेता के घर पर पैट्रोल बम से हमला किया गया। इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

शिवसेना भारत वंशी के प्रमुख योगेश बख्शी ने बताया कि वह न्यू चंद्र नगर गली नंबर 3 में अपने परिवार के साथ रहते हैं। घटना की रात जब उन्होंने शोर सुना, तो वह घर से बाहर निकले और देखा कि उनकी गाड़ी में आग लगी हुई थी। आस-पास के लोगों से पूछने पर भी कुछ जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद बख्शी ने अपने घर के सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले।

सी.सी.टी.वी. फुटेज में दो बाइक सवार युवकों को देखा गया, जिन्होंने कांच की बोतल में आग लगाकर उनके घर की तरफ फेंका, जिससे उनकी कार में आग लग गई। बख्शी का कहना है कि इससे पहले भी उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस हमले ने क्षेत्र में दहशत और चिंता पैदा कर दी है, और पुलिस द्वारा इस हमले की जल्द से जल्द जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *