त्योहारों पर रेलवे का तोहफा: चंडीगढ़-गोरखपुर और चंडीगढ़-वाराणसी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े 24 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चलेगी विशेष ट्रेनें, बुकिंग शुरू

0
Screenshot (188)

चंडीगढ़: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चंडीगढ़-गोरखपुर और चंडीगढ़-वाराणसी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 24 अक्टूबर से 16 नवंबर तक अलग-अलग तारीखों पर चलाई जाएंगी।

चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन हर गुरुवार को 24, 31 अक्टूबर और 7, 14 नवंबर को चलेगी, जबकि गोरखपुर से यह हर शुक्रवार को 25 अक्टूबर, 1, 8 और 15 नवंबर को रवाना होगी। इसी तरह, चंडीगढ़-वाराणसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर, 2, 9, और 16 नवंबर को चंडीगढ़ से चलेगी और वाराणसी से 27 अक्टूबर, 3, 10, और 17 नवंबर को। इन ट्रेनों का शेड्यूल और रूट तय कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *